ॐ - स्वर जो अध्यात्म से भरा है। देवों के देव।
भू - धरती या भूमी
र्भुवः - वातावरण
स्वः - वातावरण के अलावा, स्वर्ग
तत् - वो
सवितुर - सूर्य या तेजोमय
वरेण्यं - नमन करने लायक
भर्गो - महत्ता या शक्ति
देवस्य - भगवान
धीमहि - ध्यान करना
धियो - ज्ञान
यो - कौन, उनके सिवा
नः - हमारे या हमें
प्रचोदयात् - देने का आग्रह
========================================================
परमपिता परमेश्वर, जो धरती, आकाश और ब्रह्माण्ड के स्वामी हैं। जो दिव्यमान ज्योति हैं और नमन के योग्य हैं। उस शक्तिमान देव का मैं ध्यान करता हूँ और उनसे ज्ञान की याचना करता हूँ ।
मैंने दो घंटे से ज्यादा समय ऊपर के भावार्थ को समझने में लगाया, पर अंत में अच्छा लगा गायत्री मंत्र के भाव को समझकर। वर्षों से मैं गायत्री मंत्र पढ़ रहा था बिना मतलब समझे। अब अच्छा लगेगा भाव के साथ मंत्र पढ़कर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें